46.
Paheliyan
गोल मटोल शरीर-मजेदार पहेली
पीला-पीला रंग मेरा, गोल मटोल शरीर, बड़े-बड़े वीरों के दांत करूं खट्टे महावीर।
उत्तर – निम्बू
पीला-पीला रंग मेरा, गोल मटोल शरीर, बड़े-बड़े वीरों के दांत करूं खट्टे महावीर।
उत्तर – निम्बू
वह कौन–सी चीज है, जो बागों में नहीं खेलती, मगर घर की दीवारों पर खेलती है?
उत्तर – छिपकली
कौवा आसमान में उड़ता है मगर रहता कहाँ है?
पानी में (मगर यानि मगरमच्छ)।
डिब्बा देखा एक निराला, ना ढकना न ताला, न पेंदा नाही कोना, बंद है उसमें चांदी सोना।
उत्तर :- अंडा
छूने में शीतल, सूरत में लुभानी, रात में मोती, और दिन में पानी ?
उत्तर – ओस
ऐसा कौन सा रूम है , जिसमें ना कोई खिडक़ी है , और ना कोई दरवाजा है?
उत्तर - मशरूम
ऐसी कौन सी चीज़ है जो खरीदते तो काले रंग में हैं लेकिन लिखते सफेद रंग में हैं?
उत्तर –ब्लैकबोर्ड
एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब कोई हाँ में नहीं दे सकता ?
उत्तर - क्या आप मर गए हैं ?
ऐसी कौन सी चीज है , जिसके पास पैर नहीं है , लेकिन फिर भी चढ़ती भी है और उतरती भी है।
उत्तर - शराब
ढाई अक्षर नाम मे, एक शहर कहलाए, जग प्रसिद्ध हर काल मे, शासक बैठा पाए ?
उत्तर – दिल्ली
वह क्या है जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है और उठते ही वह भी उठ जाती है?
उत्तर –आपकी पलकें
मैंने 20 को काट दिया, फिर भी ना कानून तोडा, ना खून किया, ऐसा मैंने क्या किया?
उत्तर: नाख़ून
खाते नहीं चबाते लोग, कांट में कड़वा रस सयोग। दांत जीव की करे सफाई, बोलो बात समझ में आए ?
उत्तर: दातुन